डिस्काउंट के बाद 48,990 रुपए में खरीद सकते हैं LG 55 Inch 4K Ultra HD TV

नई दिल्ली

अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको LG 55 Inch Smart TV के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्मार्ट टीवी पर आपको बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप भी डिस्काउंट ऑफर में ये टीवी खरीदना चाहते हैं तो आपको कुछ चीजों का खास ध्यान रखना होगा। स्मार्ट टीवी खरीदने से पहले आपको कुछ ऐसे ऑफर्स के बारे में भी जान लेना चाहिए जिससे LG Smart TV 47 हजार रुपए तक सस्ता मिल सकता है।

LG 55 Inch 4K Ultra HD की MRP 84,990 रुपए है और आप इसे 42% डिस्काउंट के बाद 48,990 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही इस पर कई बैंक ऑफर्स भी चल रहे हैं। Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करने पर 5% Cashback भी मिल सकता है। साथ ही आप इस स्मार्ट टीवी को Exchange Offer मे भी खरीद सकते हैं। अगर आपके पुराने स्मार्ट टीवी की कंडीशन ठीक है तो आप इसे फ्लिपकार्ट को वापस कर सकते हैं।

Exchange Offer के तहत आपको 11,000 रुपए तक की छूट मिल सकती है। लेकिन इतनी छूट तभी मिलेगी जब आपके पुराने टीवी की कंडीशन ठीक होगी और ये मॉडल पर भी डिपेंड करता है। कंपनी की तरफ से स्मार्ट टीवी की 1 साल की वारंटी दी जा रही है। LG Smart TV की Panel Warranty भी अलग से 1 साल की मिलती है। अगर आप आज इस टीवी को ऑर्डर करते हैं तो ये 5 नवंबर तक आपके घर पर डिलीवर कर दिया जाएगा।

LG के इस स्मार्ट टीवी में आपको Netflix, Prime Video, Disney+Hotstar और Youtube ऐप्स मिलती हैं। इसके अलावा इसमें WebOS Operating System भी दिया गया है। रेजोल्यूशन की बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में 3840X2160 Pixels मिलते हैं। LG 55 Inch Smart TV में 20W Sound Output दिया गया है। इसमें 60Hz Refresh Rate भी मिलता है। Flipkart की तरफ से ये स्मार्ट टीवी 10 दिन की रिप्लेसमेंट पॉलिसी के साथ दिया जा रहा है।

Back to top button