5 ऐसी Must Have Apps होनी चाहिए आपके फोन में

नई दिल्ली

हम सभी स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। फोन एक ऐसी डिवाइस है जहां आप अपने सभी पर्सनल डाटा को स्टोर रखते हैं। इसके अलावा कई ऐप्स भी फोन में होती हैं जो बेहद काम की होती हैं। वैसे तो आपके फोन में कई ऐप्स मौजूद होती हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसी ऐप्स के बारे में बताएंगे जो आपके फोन में होनी बेहद ही जरूरी हैं। यहां हम आपको 5 ऐसी ही Must Have Apps के बारे में बता रहे हैं।

Employment News in India
सरकारी नौकरियों में रुचि रखने वाले सभी लोगों के लिए यह ऐप बेहद जरूरी है। यह ऐप आपको ईमेल और फोन के जरिए नौकरी की जानकारी देता है। भारत में रोजगार न्यूज आपको यहां से आसानी से मिल सकती हैं।

​Justdial:
लैंडलाइन से लेकर स्मार्टफोन तक Justdial एक पसंदीदा आप है। जिस तरह से गूगल को लेकर कहा जाता है कि इस सवाल का जवाब गूगल पर मिलेगा। ठीक उसी तरह लोग कहते हैं Justdial करें। यहां से आप कई चीजों की जानकारी ले सकते हैं। अगर आपको कोई केक ऑर्डर करना है तो Justdial पर कॉल करके आपको आपके आस-पास के वेंडर्स के नंबर और एड्रेस मिल सकते हैं।

​Gaana:
गाने सुनने के लिए Gaana ऐप काफी पॉपुलर है। आप इसमें प्लेलिस्ट बना सकते हैं। आप अपनी पसंद का गाना सुन सकते हैं। आप भारत में 2G सेटिंग्स के साथ भी ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

​Indian Rail Train Info:
यह एक बेहद ही काम की ऐप है। इसमें आपको भारतीय ट्रेनों की लिस्ट, पीएनआर स्टेटस, लाइव ट्रेन टाइम और शेड्यूल, ट्रैकिंग और एसएमएस या ईमेल के जरिए पीएनआर डिटेल शेयर करने, ट्रेन ढूंढने की सुविधा मिलती है। सभी भारतीय रेल यूजर्स के लिए एक बहुत अच्छा और अनिवार्य ऐप है।

​RTI India:
यह ऐप आपके लिए बेहद ही जरूरी है। आप सभी RTI India के आर्टिकल्स और पोस्ट को पढ़ सकते हैं। किसी भी कार्यकर्ता की प्रोफाइल देख सकते हैं और सीधे अपने मोबाइल से आरटीआई प्रश्न पूछ सकते हैं। यह समस्याओं को समझने और आरटीआई कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के इच्छुक लोगों के लिए एक काम की ऐप है। यह हर भारतीय यूजर के फोन में होनी जरूरी है।

Back to top button