हाई ब्लड शुगर को नॉर्मल करने के लिए खाएं मेथी दाना

ब्लड शुगर को नॉर्मल रखना बहुत जरूरी है, वरना यह मधुमेह की बीमारी पैदा करता है। हाई ब्लड शुगर को नॉर्मल करने के लिए लोग सालों-साल दवाई खाते रहते हैं और हजारों-लाख खर्च कर देते हैं। लेकिन फिर भी ब्लड शुगर का लेवल नॉर्मल नहीं होता। मगर सिर्फ मेथी दाना और एक जड़ी-बूटी के इस्तेमाल से नॉर्मल ब्लड शुगर पाया जा सकता है।

नॉर्मल ब्लड शुगर कितना होना चाहिए? सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन के मुताबिक, स्वस्थ व्यक्ति का फास्टिंग ब्लड शुगर 99 mg/dL या उससे कम होना चाहिए। अगर यह लेवल 100 से 125 mg/dL है, तो यह प्री-डायबिटीज का संकेत हो सकता है। 126 mg/dL या उससे ज्यादा की वैल्यू मधुमेह की पुष्टि करती है।

ब्लड शुगर को नॉर्मल बनाता है मेथी दाना
आयुर्वेद के जाने-माने विशेषज्ञ कहते हैं कि वनस्पति में ब्लड शुगर को सामान्य करने वाली कई जड़ी-बूटी मौजूद हैं। जिनका इस्तेमाल अंग्रेजी दवाओं से ज्यादा असरदार साबित हो सकता है। मेथी दाना भी ऐसा ही आयुर्वेदिक उपाय है, जो ब्लड शुगर के लेवल को नॉर्मल करता है।

मेथी दाना में भरा है 'इंसुलिन'
NCBI के मुताबिक, रिसर्च कहती है कि मेथी दाना के अंदर एंटी-डायबिटिक गुण होते हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। यही काम शरीर में मौजूद इंसुलिन हॉर्मोन का होता है। इसके सेवन से शरीर ग्लूकोज का इस्तेमाल करना शुरू कर देता है।

साथ में लें जामुन की गुठली का पाउडर
खाली मेथी दाना का सेवन उतना लाभकारी नहीं होता है, जितना उसके साथ जामुन की गुठली का पाउडर मिलाने से लाभ मिलता है। इन दोनों चीजों को मिलाकर हफ्ते में सिर्फ 3 दिन सेवन करने से ब्लड शुगर का लेवल नॉर्मल हो जाता है।

ये है सेवन का तरीका?
तांबे के बर्तन में रात में आधा चम्मच मेथी दाना भीगो लें।
इसके बाद इसमें आधा चम्मच जामुन की गुठली का पाउडर मिला लें।
सुबह खाली पेट इस पानी को छानकर पी जाएं।
हफ्ते में तीन बार यह उपाय करें।

मेथी दाना से मिलते हैं कई फायदे

पाचन सही होता है।
टेस्टोस्टेरोन का लेवल बढ़ता है।
हाई ब्लड प्रेशर में फायदेमंद होता है।
एक्सरसाइज परफॉर्मेंस बढ़ती है, आदि

Back to top button