रोजाना जंपिंग रोप एक्सरसाइज करने से शरीर को मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे

हमारे पास कई सारी एक्सरसाइज मौजूद हैं, जो अलग-अलग फायदे देती हैं। वेट लॉस करने के लिए एक्सपर्ट कार्डियो वर्कआउट को बेहतर मानते हैं और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए रनिंग करने की सलाह देते हैं। ऐसे में लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन-सी एक्सरसाइज बेस्ट है।

20 मिनट में मिलेंगे सारे फायदे: जंपिंग रोप बेस्ट एक्सरसाइज है, जो कई सारे शानदार फायदे देती है। हेल्थलाइन के मुताबिक, सिर्फ 20 मिनट जंपिंग रोप एक्सरसाइज करने से काफी सारी कैलोरी बर्न की जा सकती है। बता दें कि जंपिंग रोप को हिंदी में रस्सी कूदना के नाम से जाना जाता है।

बहुत तेज होता है वेट लॉस
वेट लॉस करने के लिए जितनी कैलोरी का सेवन आप करते हैं, उससे ज्यादा बर्न करनी चाहिए। यह तरीका अपनाने से घर पर ही वजन तेजी से कम किया जा सकता है और एक्सट्रा फैट बर्न होने लगता है। जानकर हैरानी होगी कि जंपिंग रोप एक्सरसाइज अकेले ही कई एक्सरसाइज के बराबर कैलोरी बर्न कर देती है।

दिल बनता है मजबूत
जंपिंग रोप एक कार्डियो एक्सरसाइज भी है, जो शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाती है। इसे करने से धड़कन और सांस की गति बढ़ती है, जो कि हार्ट के फंक्शन को बढ़ाकर दिल को स्वस्थ बनाने में मदद करती है।

शरीर में आती है ताकत
जंपिंग रोप की मदद से शरीर की ताकत भी बढ़ाई जा सकती है। क्योंकि, यह एक फुल बॉडी वर्कआउट है, जिसे करने से मसल्स मजबूत होती हैं। कंधे, बाइसेप्स, एब्डोमिनल मसल्स, जांघ, पिंडली और कूल्हों की मसल्स को मजबूत बनाने के लिए जंपिंग रोप को रोजाना करें।

हड्डियों में आ जाती है मजबूती
जंपिंग रोप करते हुए हड्डियों पर पॉजीटिव प्रेशर पड़ता है। जिसे झेलने लायक बनाने के लिए शरीर उन्हें पोषण देना शुरू कर देता है। इससे हड्डियों की मजबूती बढ़ने लगती है।

बॉडी बैलेंस में सुधार आता है
शरीर का बैलेंस बिगड़ने से चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, यह समस्या कुछ अंगों पर ज्यादा तनाव डालती है और दर्द होता रहता है। लेकिन जंपिंग रोप एक्सरसाइज करने से हाथ, पैर और धड़ की मसल्स का बैलेंस सुधरता है।

जंपिंग रोप कैसे करें?
    जंपिंग रोप करने का तरीका बेहद आसान है।
    सबसे पहले दोनों पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं।
    अपनी कमर, गर्दन, कंधे, छाती, सिर और घुटनों को सीधा रखें।
    अब जंपिंग रोप के सिरों को दोनों हाथों में पकड़कर रस्सी को पैरों के पीछे कर लें।
    इसके बाद हाथों को घुमाते हुए जंप रोप को सिर के ऊपर से पीछे से आगे की तरफ लाएं।
    जब रोप पैरों के पास पहुंच जाए तो 1-2 इंच कूदकर इसे वापिस पीछे जाने दें।
    बस इसी मूवमेंट को लगातार करते रहना है।

Back to top button