मुख्यमंत्री चौहान ने मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम को फायनल में पहुँचने पर दी बधाई

भोपाल

खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम के फायनल में पहुँचने पर टीम सदस्यों को बधाई दी है। ग्वालियर में आज महिला हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश की टीम ने हरियाणा को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि प्रदेश की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ियों का खेल उच्च मानदंडों के अनुरूप था। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि टीम का उत्कृष्ट प्रदर्शन अनवरत जारी रहेगा और टीम फाइनल में भी विजय प्राप्त करने का प्रयास करेगी। उन्होंने महिला हॉकी टीम को फाइनल मुकाबले में सफलता प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।

 

Back to top button