Oppo Reno 8T की सेल शुरू, मिल रहे कई डिस्काउंट ऑफर

नई दिल्ली
Oppo Reno 8T को उपलब्ध करा दिया गया है। यह फोन कुछ ही दिन पहले खरीदने के लिए उपलब्ध कराया गया है। अगर आप इसे खरीदने का मन बना रहे थे तो आपको कई डिस्काउंट ऑफर मिल जाएंगे। इसे केवल एक ही वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। चलिए जानते हैं Oppo Reno 8T की कीमत, ऑफर्स और फीचर्स।

 कीमत
फोन को 8 जीबी रैम और 128 स्टोरेज में उपलब्ध कराया गया है। इसकी कीमत 29,999 रुपये है। आप इसे Flipkart और Oppo Store से खरीद सकते हैं। इसके साथ कई बैंक ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। चलिए जानते हैं बैंक ऑफर की डिटेल्स।

क्या हैं बैंक ऑफर्स
अगर आप Kotak, HDFC, Yes Bank और SBI कार्ड धारक हैं, तो आपको 10 फीसद की छूट मिल सकती है। इसके साथ आप एक्सचेंज ऑफर के तहत 3,000 रुपये का डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं। ICICI Bank, SBI Cards, Kotak Mahindra Bank, Yes Bank, IDFC First Bank, One Card, AU Small Finance Bank, IndusInd Bank के कार्ड के साथ आपको 6 महीने की नो कॉस्ट EMI दी जाएगी।

इन ऑफर्स पर भी दें ध्यान
इसके अतिरिक्त, खरीदार कैशिफाई के जरिए ओप्पो फोन में अपग्रेड करके 1000 रुपये के लॉयल्टी बोनस के साथ 2000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस का लाभ उठा सकते हैं। अब अगर आप ओप्पो फोन के साथ ईयरबड्स खरीदना चाहते हैं, तो आप डिवाइस पर 500 रुपये की छूट पा सकते हैं। बता दें कि ईयरबड्स की कीमत 2999 रुपये है लेकिन अगर आप इसे फोन के साथ खरीदते हैं, तो आप 2500 रुपये में ईयरबड्स खरीद सकते हैं।

फीचर्स
OPPO Reno8 T 5G में OPPO Glow के साथ एक माइक्रो-कर्व्ड डिजाइन दिया गया है। इसमें 6.7 इंच ड्रैगनट्रेल-स्टार2 AMOLED स्क्रीन दी गई है। साथ ही इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है। इस फोन में 108MP पोर्ट्रेट कैमरा दिया गया है। साथ ही यह ColorOS 13 पर काम करता है। इस फोन में 4800mAh की बैटरी दी गई है जो 67W SuperVOOCTM फास्ट-चार्जिंग तकनीक के साथ आता है।

Back to top button