Xiaomi Walkie Talkie 2s को चीन में लॉन्च किया गया

नई दिल्ली

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने एक नया प्रोडक्ट लॉन्च किया है। यह नया वॉकी टॉकी है। इसका नाम Xiaomi Walkie Talkie 2S है। इसमें कई खासियतें हैं। इसे फिलहाल चीन में ही लॉन्च किया गया है। इसे चीन से बाहर कब तक लॉन्च किया जाएगा इसकी जानकारी फिलहाल नहीं दी गई है।

इसमें कई खासियतें हैं जैसे कि आपको इसमें 120 घंटों तक का टाइम मिलता है। यह स्टैंडबाय टाइम है। इसकी कीमत क्या है और इसके फीचर्स क्या हैं ये हम आपको यहां बता रहे हैं।

चलिए जानते हैं Xiaomi Walkie Talkie 2S का प्राइस:
बता करते हैं प्राइस की तो Xiaomi Walkie Talkie 2S को चीन में 299 चीनी युआन में खरीदा जा सकता है। भारतीय कीमत के अनुसार, यह 3,644 रुपये है। चीनी ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

Xiaomi Walkie Talkie 2S में क्या है खास:
इसमें 1.7 इंच का कलर डिस्प्ले दिया गया है। इसकी ग्रिप और फील काफी अच्छी है। इसकी बॉडी टेक्चर्ड है। इसमें 4W ट्रांसमिशन पावर दी गई है। कनेक्टिविटी की बात करें तो आप इसे यूएसबी टाइप सी से चार्ज कर सकते हैं। इसमें IP54 रेटिंग दी गई है। यह डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट है। यह सिर्फ वॉकी टॉकी की तरह ही नहीं बल्कि FM के तौर पर भी काम करता है।

बता दें कि इसमें 36mm का स्पीकर दिया गया है जो लाउट ऑडियो अनुभव देता है। साथ ही इसकी मोटाई 15mm है। इसका वजन मात्र 130 ग्राम है। इसमें आपको 3.5mm का हेडफोन जैक भी मिल जाएगा। इसके अलावा Xiaomi Walkie Talkie 2S में 20 लॉन्ग डिस्टेंस चैनल्स के साथ-साथ 80 कस्टम चैनल भी दिए गए हैं। यह प्रोडक्ट 4W ट्रांसमिशन पावर से लैस है। यह 5 किलो दूर से भी कॉल कर बात करने की क्षमता देता है।

Back to top button