जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री सिंह ने उमरिया के ग्राम डोडका में किया विकास यात्रा का शुभारंभ

हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिला कर विकास से जोड़ेगी विकास यात्रा : जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री सिंह

भोपाल

जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह ने विकास यात्रा के 9वें दिन उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डोंडका पंचायत भवन से विकास यात्रा का शुभारंभ कन्या-पूजन के साथ किया। मंत्री सुश्री सिंह ने कहा है कि विकास यात्रा सभी वर्गों के हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिला कर प्रदेश को विकास से जोड़ेगी। उन्होंने डोडका में अमृत सरोवर निर्माण का शिलान्यास भी किया।

मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि विकास यात्रा गाँव-गाँव से गुजरेगी, जिसका उद्देश्य सरकार की योजनाओं को गाँव, गरीब तथा आमजन तक पहुँचाना और जो पात्र व्यक्ति छूटे हुए हैं उन्हें लाभान्वित कर स्थानीय समस्याओं का निराकरण करना है। राज्य सरकार गरीब कल्याण के लिए संकल्पित है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिये सरकार द्वारा कई योजना चलाई जा रही हैं। प्रदेश की सभी गरीब, निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार की महिलाओं को लाड़ली बहिना योजना में एक हजार रूपये प्रतिमाह दिए जाएगा। किसानों को किसान सम्मान निधि, बच्चों को गणवेश, पुस्तक, मध्याह्न भोजन और छात्रवृत्ति दी जा रही है। स्व-सहायता समूह से महिलाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने का काम किया जा रहा है।

मंत्री सुश्री सिंह ने कहा कि जल जीवन मिशन में पानी की टंकियों का निर्माण किया जा रहा है एवं घर में नल से शुद्ध जल उपलब्ध कराया जा रहा है। शुद्ध पानी मिलने से बीमारियाँ खत्म होगी। किसानों को सोसायटी के माध्यम से बिना ब्याज के खेती किसानी के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों के खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से 6 हजार तथा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना से 4 हजार रूपये की राशि हस्तांरित की जा रही है। विकास यात्रा में शामिल होने पहुँचे अतिथियों का ग्रामीणों एवं स्थानीय जन-प्रतिनिधियों ने स्वागत किया। मंत्री सुश्री सिंह ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और संबंधितों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिये। जनजातीय कार्य मंत्री तथा अन्य अतिथियों ने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी किया।

 

Back to top button