अमेरिका के टेक्सास में एक मॉल में फायरिंग, चार लोगों को मारी गोली, एक की मौत

अमेरिका
अमेरिका में एक बार फिर से फायरिंग की घटना सामने आई। अमेरिका के टेक्सास के एल पासो के एक शॉपिंग मॉल में फायरिंग की गई जिसमें  स्थानीय पुलिस ने बुधवार शाम शॉपिंग मॉल के फूड कोर्ट में फायरिंग को लेकर जानकारी दी। फायरिंग में चार लोगों को  गोली मारी गई जिसमें अब तक एक शख्स के मारे जाने की खबर है।

एल पासो पुलिस विभाग के प्रवक्ता रॉबटर् गोमेज ने गुरुवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने कहा कि गोलीबारी करने वाले एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी सिएलो विस्टा मॉल के अंदर हुई। उन्होंने कहा कि हमारे पास इस समय कोई शॉर्प शूटर नहीं है।

 

Back to top button