एम्स में मरीजों को मिलेगी हेल्दी डाइट,ज्वार, बाजरा, रागी और मक्के से तैयार भोजन

भोपाल

 Bhopal AIIMS प्रदेश वासियों का एक से एक स्वास्थ्य सुविधाएं और lifestyle इलाज देने के मामले में भोपाल एम्स कई प्रयास करता रहा है। mp news इसी के साथ अब अस्पताल में मरीजों के लिए एक और नई सुविधा शुरू की गई है। जिससे उन्हें सेहत संबंधी लाभ तो मिलेगा ही साथ ही साथ लजीज व्यंजन का स्वाद भी चख पाएंगे। जी हां भोपाल एम्स में अब मरीजों को मिलेट्स यानि मोटे अनाज से तैयार भोजन मिलना शुरू हो गया है। इसकी शुरूआत बुधवार से हो गई है। इसमें अब मरीजो को मक्का, ज्वार, बाजरा से बना स्वादिष्ट मिलने लगेगा।

गंभीर बीमारियों में बेहद कारगार
भोपाल एम्स प्रशासन की एक इस सराहनीय पहल करके लोगों को जागरुक भी किया गया। साथ ही डॉक्टर्स का मानना है कि मोटे अनाज से तैयार भोजन हृदय रोग, मधुमेह, मोटापे, शुगर, थायरायड, पीलिया, एंटी कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के लिए फायदेमंद है। वो इसलिए क्योकि मोटा अनाज ग्लूटिन मुक्त होता है। जो मोटे अनाज के बारे में मरीजों को समझा रहे हैं साथ ही साथ इसके फायदे भी बताए जा रहे हैं।

प्रशासन द्वारा तैयार की गई तकनीक
आपको बता दें एम्स प्रशासन द्वारा लोगों को तो जागरुक किया ही जा रहा है साथ ही इसे बनाने का तरीका भी प्रशासन द्वारा ही इजाद किया जा रहा है। सही और शुद्ध अनाज उपलब्ध हो इसके लिए स्थानीय किसानों से अनुबंध भी किया गया है। जहां से सीधे अनाज उपलबधहोगा। गौरतलब हैं कि केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 का प्रस्ताव रखा था। जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। इसी के बाद से मरीजों को मोटे अनाज का भोजन दिया जाना शुरू कर दिया गया है।

क्या कहना है अधिकारियों का
भोपाल एम्स के कार्यपालक निदेशक प्रो. (डा.) अजय सिंह द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार हम अपने रोगियों के आहार में मोटे अनाज को शामिल कर बहुत उत्साहित हैं। हमें विश्वास है कि यह उन्हें आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करेगा, जो उनके जल्द ठीक होने के लिए जरूरी है। हम लोगों को भी मोटे अनाज से तैयार भोजन के लिए प्रेरित करेंगे। प्रबंधन ने जागरूकता अभियान शुरू किया है।

Back to top button