बास्केटबॉल के मैदान में उतरे रणवीर सिंह, बैटमैन स्टार बेन एफ्लेक के साथ आए नजर

बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने अपनी दमदार अदाकारी से सभी का दिल जीता हुआ है। उन्होंने बेहद कम वक्त में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। रणवीर का नाम बॉलीवुड के टॉप एक्टर की लिस्ट में शुमार है। अपनी अदाकारी के साथ-साथ रणवीर सिंह अपने अतरंगी अवतार के लिए भी जाने जाते हैं। उनका फैशन सेंस पूरे भारत में मशहूर हैं। फिल्मों के अलावा रणवीर को खेल से भी काफी लगाव है। उन्हें जब भी वक्त मिलता है वह स्पोर्ट्स की ओर बड़े चले जाते हैं। रणवीर सिंह को कई दफा फुटबॉल और क्रिकेट के मैचों में देखा गया है। अब इसी बीच रणवीर को एक और खेल से प्यार हो गया है। हाल ही में सुपरस्टार को बास्केटबॉल खेलते हुए देखा गया। उस दौरान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। रणवीर की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है जिसमें वह हॉलीवुड के बैडमैन यानी बेन एफ्लेक के साथ बात करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें, दोनों सितारे एनबीए टूनार्मेंट में साथ नजर आए। यह खेल उताह में खेला गया था। रणवीर सिंह ड्वेन वेड की आॅल सेलिब्रिटी टीम की तरफ से खेले थे। दरअसल रणवीर भारत में एनबीए इंडिया के ब्रांड अम्बेसडर हैं। एनबीए आॅल स्टार सेलिब्रिटी खेल में रणवीर ने दूसरी बार पार्टिसिपेट किया है। इस दौरान एक्टर को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला। उन्हें देखकर वहां मौजूद लोग काफी खुश हो गए थे।

Back to top button