डिस्काउंट ऑफर में मात्र 9 हजार में खरीदें Oppo Reno 8T 5G

नई दिल्ली

नया स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Oppo आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होने वाला है। हम आपको Oppo Reno8T को लेकर आज आपसे चर्चा करेंगे। साथ ही आपको इस फोन पर चल रहे डिस्काउंट ऑफर के बारे में भी बताएंगे। अगर आप भी इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो कुछ चीजों का बारे में जरूर जान लें। क्योंकि बाद में आपको थोड़ा पछतावा जरूर हो सकता है।

Oppo Reno8T 5G को आप फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं। इस फोन की MRP 38,999 रुपए है। आप इसे 23% डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही इस पर कई बैंक ऑफर्स भी चल रहे हैं। ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करने पर आपको 10% का डिस्काउंट मिल सकता है। ऐसा ही डिस्काउंट EMI Transaction पर भी मिलता है। अगर Paytm Wallet से पेमेंट करेंगे तो 100 रुपए का Cashback भी दिया जाएगा।

Exchange Offer के तहत आपको अलग से छूट मिल सकती है। पुराना स्मार्टफोन अगर आप फ्लिपकार्ट को वापस करते हैं तो इसके बदले 21 हजार रुपए की छूट मिलने वाली है। लेकिन इतना भारी डिस्काउंट हासिल करने के लिए आपके पुराने स्मार्टफोन की कंडीशन ठीक होनी चाहिए और ये पुराने फोन के मॉडल पर भी डिपेंड करता है। साथ ही इस फोन की 1 साल की वारंटी भी अलग से मिल रही है। जबकि Accessories की 6 महीने की वारंटी मिलती है।

स्पेसिफिकेशन के लिहाज से भी आपको इस फोन से कोई शिकायत नहीं होने वाली है। क्योंकि इसमें 6.7 Inch Full HD+ Display दिया जाता है। कैमरे पर भी कंपनी ने काफी काम किया है, यही वजह है कि इसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाता है। इसके अलावा फोन में 32MP Front Camera मिलता है। बैटरी बैकअप भी आपको काफी शानदार मिलने वाला है। फोन में 4800 mAh Lithium-ion Polymer Battery दी गई है। जबकि Qualcomm Snapdragon 695 Processor भी मिलता है।

Back to top button