मुख्यमंत्री चौहान ने होली पर्व पर नागरिकों के साथ किया पौध-रोपण

पीपल और बरगद के पौधे लगाए

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में होली पर्व पर नागरिकों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी पौध-रोपण में शामिल हुईं।

मुख्यमंत्री ने पीपल, पिथोड़िया और बरगद के पौधे लगाए गए।मुख्यमंत्री चौहान के साथ पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह (मम्मा) ने जन्म वर्षगांठ पर पौध-रोपण किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैशन डिजाइनिंग का कार्य कर रही सुनित्या सिंह और मदद फाउंडेशन भोपाल के पदाधिकारियों ने भी पौध-रोपण किया। संतोष सिंह, वंदना सिंह, प्योज जोशी, सुनंदा पहाड़े, स्वर्णा जावलकर, प्रियंका सिंह, अर्चना परमार, मनीषा पंवार, शुभम और वर्ष सिंह भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने उपस्थित नागरिकों को उल्लास के पर्व होली की बधाई दी।मुख्यमंत्री चौहान को पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों ने भी रंग और गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।

 

Back to top button