राशन कार्ड से ऑनलाइन हटाएं किसी भी सदस्य, जाने तरीका

नई दिल्ली

राशन कार्ड का इस्तेमाल कई लोग करते हैं। इससे लोग हर महीने राशन लेते हैं। राशन कार्ड से कई लाभ उठाए जा सकते हैं। आपके राशन कार्ड में जितने नाम हैं उतने ही लोगों का अलग-अलग राशन आपको मिलता है। वैसे तो हम अपने सभी घरवालों का नाम इस पर लिखवा ही लेते हैं। हालांकि, अगर घर में किसी की मौत हो जाती है तो उसका नाम राशन कार्ड से हटवा देना चाहिए। यह काम आप राशन वितरण केंद्र पर जाकर भी कर सकते हैं और ऑनलाइन भी कर सकते हैं। घर बैठे ये काम कैसे करना है हम आपको यहां बता रहे हैं।

राशन कार्ड से किसी का नाम कैसे करें रिमूव:
सबसे पहले आपको राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आपको उसी राज्य की वेबसाइट पर जाना होगा जहां का राशन कार्ड है आपका।
सबसे पहले आपको लॉगइन करना है। फिर राशन कार्ड में बदलाव करने के विकल्प को चुनना है।
यहां आपको उस व्यक्ति को सेलेक्ट करना होगा जिसका नाम आपको राशन कार्ड से हटाना है। फिर उसके लिए दस्तावेज भी लगाने होंगे। आप मृत व्यक्ति का मृत्यु प्रमाण पत्र लगा सकते हैं। ऐसा करने के बाद आपको सबमिट करना होगा और नाम रिमूव कर दिया जाएगा।

ऑफलाइन भी है तरीका:
अगर आप ऑनलाइन नहीं कर पा रहे हैं तो आप ऑफलाइन भी ये काम कर सकते हैं। आपके इसके लिए खाद्य विभाग के ऑफिस जाना होगा। यहां आपको मृत व्यक्ति की डेथ सर्टिफिकेट कॉपी देनी होगी। इसके साथ ही राशन कार्ड की भी कॉपी देनी होगी। दस्तावेज जमा करने के बाद नाम को रिमूव कर दिया जाएगा।

 

Back to top button