Noise ColorFit Pro 4 पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

नई दिल्ली

आजकल स्मार्टवॉचेज काफी कॉमन हो गई हैं। कई कंपनियों ने सस्ती स्मार्टवॉच निकाल कर हर रेंज के यूजर्स तक अपना रास्ता बना लिया है। वहीं, जिन कंपनियों ने महंगी वॉचेज लॉन्च की हैं उन्होंने भी कीमत को कम कर यूजर्स को खुश कर दिया है। Noise की स्मार्टवॉचेज कई यूजर्स काफी पसंद करते हैं लेकिन कई बार बजट के चलते ले नहीं पाते हैं।

हालांकि, Noise ने अपने ColorFit Pro 4 स्मार्टवॉच की कीमत को 50 फीसद कम कर दिया है। यानी कि आप इसे आधी कीमत पर खरीद पाएंगे। इसे Amazon से खरीदा जा सकता है। इसके साथ क्या ऑफर्स दिए जा रहे हैं और इसके फीचर्स क्या हैं ये हम आपको यहां बता रहे हैं। ऑफर्स जानने से पहले आपको यह बताते चलें कि यह ऑफर लिमिटेड समय के लिए है।

Noise ColorFit Pro 4 स्मार्टवॉच की कीमत और ऑफर्स: इस स्मार्टवॉच की कीमत वैसे तो 5,999 रुपये है लेकिन इसे 50 फीसद डिस्काउंट के साथ मात्र 2,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे आप EMI पर भी खरीद सकते हैं। इसके लिए आपको 143 रुपये प्रतिमाह देने होंगे। यह एक एडवांस ब्लूटूथ कॉलिंग स्मार्टवॉच है। इसमें 1.72 इंच का TFT LCD ट्रू व्यू डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही 60 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट मौजूद है।

इसमें आपको डिजिटल क्राउन मिलता है। इसके जरिए आप अपने वॉच में नेविगेट कर सकते हैं। साथ ही वॉच फेस भी चेंज कर सकते हैं। इसमें 100 स्पोर्ट्स मोड और नॉइस हेल्थ सूट दिया गया है। यह स्मार्टवॉच आपको टाइम बताने के साथ-साथ आपकी हेल्थ का भी पूरा ख्याल रखेगी। यह वॉटर रेस्सिटेंट है। इसे सिल्वर ग्रे, ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, ऑरेंज, पिंक, टील और वाइन कलर में खरीदा जा सकेगा।

Back to top button