Youtube की कमाल की ट्रिक, वीडियो देखने के लिए नहीं होगी इंटरनेट की जरूरत!

नई दिल्ली

YouTube का इस्तेमाल आज लगभग हर कोई करता है। हर उम्र का व्यक्ति इसका इस्तेमाल करता ही है। YouTube पर वीडियो देखते समय कई ऐसे फीचर्स होते हैं जिनका इस्तेमाल हम नहीं करते हैं और वो सभी हमारी ही सुविधा के लिए दिए गए होते हैं। इन सुविधाओं में से एक YouTube वीडियो को आपके अकाउंट में डाउनलोड करना भी है। अगर आप इन्हें डाउनलोड कर लेते हैं तो आप बिना इंटरनेट के भी इन्हें देख पाएंगे।

कई बार हमारे पास इंटरनेट की कमी होती है लेकिन YouTube वीडियोज भी देखनी होती हैं। बस इसी स्थिति के लिए हमें YouTube पर वीडियो को डाउनलोड करना बेहद जरूरी हो जाता है। तो चलिए जानते हैं YouTube वीडियोज को कैसे डाउनलोड किया जाए।

अपने फोन पर कैसे डाउनलोड करें YouTube वीडियोज:

    सबसे पहले अपने iOS या Android डिवाइस पर YouTube ऐप में जाएं।
    इसके बाद वो वीडियो सर्च करें जिसे आप ऐप पर डाउनलोड करना चाहते हैं। कुछ वीडियो डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं क्योंकि कई लोग अपनी वीडियो को डाउनलोड करने का एक्सेस नहीं देते हैं।
    इसके बाद वीडियो के किनारे एक मेन्यू का बटन होगा उस पर क्लिक करें। ये मेन्यू तीन डॉट्स के आइकन की तरह होगा।
    इसके बाद ड्रॉप-डाउन मेनू से, वीडियो डाउनलोड करने का विकल्प आएगा। उस पर क्लिक करें।
    फिर आपसे रेजोल्यूशन क्वालिटी के बारे में पूछा जाएगा। आप जिस क्वालिटी में वीडियो चाहते हैं उसे चुनें। फिर आपको एक बार फिर डाउनलोड पर क्लिक करना होगा।
    इसके बाद आप अपने डाउनलोड किए गए वीडियो को अपने अकाउंट सेक्शन में देख सकते हैं।
    ध्यान रखें कि वीडियो को सफलतापूर्वक डाउनलोड करने के लिए आपको एक स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता होगी।

Back to top button