हनी सिंह को पसंद थीं हेल्दी शहनाज : बोले- आप पहले ज्यादा अच्छी लगती थीं

मुंबई

हिप हॉप सिंगर हनी सिंह हाल ही में शहनाज गिल के टॉक शो देसी वाइब्स में पहुंचे। इस दौरान दोनों ने अपनी फिटनेस जर्नी के बारे में बात की। हनी सिंह ने शहनाज से कहा कि वो अपने ट्रांसफॉर्मेशन से पहले काफी बेहतर दिखती थीं। अपने ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने कहा कि उन्हें वजन कम करने और वापस शेप में आने में 2 साल का वक्त लगा।

हनी सिंह ने शहनाज को देखा और कहा- आप पहले बहुत अच्छे लगते थे। शहनाज ने फिर हनी सिंह से पूछा- ह्यएक लड़की ऐसा क्या करे कि आपको उससे प्यार हो जाए? उन्होंने जवाब दिया और कहा- उसे वजन बढ़ाना होगा और कुछ नहीं करना है। शहनाज ने आगे कहा कि जब भी कोई बड़े साइज का हो जाता है, तो उसके लिए इस इंडस्ट्री में काम पाना मुश्किल होता है और मुझे तो खाने की क्रेविंग भी बहुत होती है। हालांकि की शहनाज ने बताया कि जल्द ही एक फिल्म के लिए वो अपना वजन बढ़ाने वाली हैं। शहनाज बोलीं- अगर कोई ऐसा किरदार है जहां मुझे वजन बढ़ाना है तो मैं कर सकती हूं, लेकिन वो एक बड़ा प्रोजेक्ट होना चाहिए। वीडियो में हनी सिंह ने शहनाज से कहा -मैं खाली सीडी बेचूंगा तो बिकेगी? इस पर शहनाज ने पूछा- मैं भी अगर खाली सीडी बेचूंगी तो बिकेगी? इस पर हनी ने मजाकिया अंदाज में कहा- वो खाली रह नहीं पाएगी, बिकेगी नहीं, सबको पता है कि शहनाज चुप रह ही नहीं पाएंगी। हनी के इस जोक पर शहनाज जमकर ठहाके लगाती हैं।

बातचीत के दौरान शहनाज गिल हनी से पूछती हैं कि क्या आपको ब्राउन गर्ल्स पसंद हैं? इस पर हनी कहते हैं- आप भी तो ब्राउन गर्ल हैं। बात बात में हनी बताते हैं कि जल्द ही ब्राउन रंग गाने का रीमेक बनने जा रहा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शहनाज को हाल ही में सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान में देखा गया है, जिसके जरिए उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। इस फिल्म का डायरेक्शन फरहाद सामजी ने किया है, वहीं शहनाज के अलावा इस फिल्म में पूजा हेगड़े, भूमिका चावला और राघव जुयाल भी हैं। वहीं हनी सिंह ने हाल ही अपनी एल्बम हनी सिंह 3.0 रिलीज किया है।

Back to top button