दूध के साथ करें अलसी का सेवन होंगे कई फायदे

अलसी के बीज किसी सुपरफूड से कम नहीं हैं। इन बीजों में एक साथ कई गुण हैं जो कि शरीर की अलग-अलग स्थितियों के अनुसार काम आ सकते हैं। पर आज हम अलसी के बीजों को दूध में मिलाकर लेने की बात करेंगे। जी हां, दूध और अलसी के फायदे कई हैं। ये आपके दिमाग में ही नहीं शरीर में भी जान फूंकते हैं। क्यों और कैसे, जानते हैं। पर उससे पहले दूध और अलसी के बीजों का सेवन कैसे करें।

दूध और अलसी के बीजों का सेवन कैसे करें
दूध और अलसी के बीजों के सेवन के दो तरीके हैं। पहला तरीका है आप अलसी के बीजों को दूध में रातभर भिगोकर रख दें। इसके बाद सुबह इन दोनों को मिक्सर में चला लें और फिर इसका सेवन करें। इसके अलावा आप इन बीजों को भून कर और इसे पीस कर दूध में मिला कर हर रात ले सकते हैं।

स्टैमिना बूस्टर है
दूध और अलसी के बीजों का सेवन स्टैमिना बूस्टर है जो कि शरीर में एनर्जी बैलेंस करता है। दूध और असली दोनों ही प्रोटीन से भरपूर हैं तो, अलसी के बीजों में ओमेगा-3 है। इन दोनों का एक साथ सेवन आपको कई समस्याओं से बचाव में मदद कर सकता है।

मांसपेशियों में जान फूंक देता है
दूध और अलसी के बीजों को एक साथ खाना, मांसपेशियों में ताकत भरने का काम करता है। इसके फैटी ऑयल मांसपेशियों को हेल्दी रखते हैं और इसकी रिकवरी में मदद करते हैं। साथ ही दूध के साथ प्रोटीन आपकी मासंपेशियों को हेल्दी रखने में मददगार है।

इतना ही नहीं, यो दोनों हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। ये कैल्शियम अवशोषण को बढ़ाते हैं और हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको इन दोनों को एक साथ लेना चाहिए।

Back to top button