18 से अधिकमास, 17 को तीज-त्योहारों का शुभ संयोग

भोपाल

18 जुलाई से अधिकमास शुरू हो जाएगा। इससे पहले तीज-त्योहारों वाले सवान माह में 17 जुलाई को तीन दिन संयोग बन रहे हैं, जो भगवान शिव और पितरों को प्रसन्न करने का खास दिन रहेगा। इस दिन सावन माह का दूसरा सोमवार, सोमवती अमावस्या और हरियाली अमवस्या भी रहेगी। अगले दिन 18 जुलाई को अधिकमास प्रारंभ होगा। संयोगवश इस दिन मंगला-गौरी व्रत पूजन दिवस और पुष्य नक्षत्र योग भी रहेगा।

हनुमान चालीसा पाठ के बाद एकात्म मानव दर्शन राष्ट्र यात्रा का समापन
महामंडलेश्वर हितेश्वर नाथ महाराज की अगुवाई में गत 5 जून को रामराजा सरकार ओरछा धाम जिला निवाड़ी से शुरू हुई एकात्म मानव दर्शन राष्ट्र चेतन यात्रा कल शाम भोपाल पहुंची। यहां लालघाटी गुफा मंदिर में यात्रियों का समारोह आयोजित कर स्वागत किया गया। महाराज ने बताया कि यात्रा प्रदेश के 52 जिलों से होती हुई यहां पहुंची है। इसका उद्देश्य लोगों में राष्टÑीय एकता, अखंडता, समरसता और हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ना है। इस मौके पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद यात्रा का समापन किया गया।

मंत्रोच्चार के बीच 70 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार
राजहर्ष कालोनी कोलार क्षेत्र में लक्ष्मी नारायण संस्कृत वेद विद्या गुरुकुलम में मंत्रोच्चार के बीच 70 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ। इनमें मप्र समेत उप्र, बिहार व छग आदि के प्रदेशों के बच्चे भी शामिल रहे। कॉलोनी में यह गुरुकुलम वर्ष 2016 में प्रारंभ हुआ। इसके संचालक अवनीश त्रिवेदी ने बताया कि यहां इन बच्चों की शिक्षा और भोजन की निशुल्क व्यवस्था है। इसकी मान्यता महर्षि सांदीपनी राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्ष बोर्ड उज्जैन से है।

भागवत कथा का समापन 8 को
प्रीमियर आर्चर्ड कालोनी स्थित पार्क में भागवत कथा चल रही है। इसमें आचार्य राम कीर्तन दास महाराज श्रीधाम वृंदावन ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन किया। कथा का समापन 8 जुलाई को होगा। कथा में प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुगण पहुंच रहे हैं।

Back to top button