आज भूख हड़ताल पर रहेंगे स्टेशन मास्टर

नई दिल्ली
ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर संगठन ने देशभर में शनिवार को 24 घंटे की भूख हड़ताल का आह्वान किया है। जानकारी के अनुसार स्टेशन मास्टर शनिवार को हड़ताल पर रहेंगे, लेकिन वह इस दौरान अपनी ड्यूटी पर तैनान रहेंगे। जिससे किसी प्रकार के कामकाज प्रभावित नहीं करेंगे।

गौरतलब है कि स्टेशन मास्टर लंबे समय से अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि स्टेशन मास्टरों का ग्रेच्यूटी फंड 4200 के करीब पहुंचने पर उन्हें तीसरी पदोन्नति दी जाए। स्टेशन मास्टरों के काम करने के घंटों को निर्धारित किया जाना चाहिए। स्टेशन मास्टरों को सरंक्षा और तनाव भत्ता दिया जाना चाहिए।

स्टेशन मास्टरों की 15 फीसद पदों को ग्रुप बी में पदोन्नत किया जाए। ऐसे रेलवे स्टेशन जिनपर गाड़ियों की आवाजाही अधिक है, वहां पर दो असिस्टेंट स्टेशन मास्टर तैनात किए जाएं। स्टेशन मास्टर के लिए विश्राम गृह बनाए जाने चाहिए, जिससे ड्यूटी के बाद वह कुछ देर के लिए आराम कर सके। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन को पंजीकृत किया जाना चाहिए। नाइट ड्यूटी अलाउंस को दोबारा रिवाइज किया जाए। नई पेंशन स्कीम को तुरंत रद किया 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button