दो सगी बहनों की मौत, मां की हालत गंभीर, मामला फूड पॉइजनिंग!
इंदौर
मध्यप्रदेश के इंदौर में खाना खाने के बाद दो बच्चों की मौत हो गई।वही मां की हालत गंभीर बनी हुई है।घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है। प्रारंभिक रूप से मामला फूड पॉइजनिंग का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।पुलिस अन्य मामलों की भी जांच कर रही है।
मामला देपालपुर के बनेड़िया गांव का है।यहां दो 9 साल साक्षी पिता नितेश और उसकी छोटी बहन 5 साल की दिक्षी की शनिवार रात खाना खाने के बाद तबीयत खराब हो गई थी।उन्हें उल्टियां होने के बाद परिवार के लोग दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। यह खबर जब घर पहुंची तो उनकी मां की तबीयत भी खराब हो गई। मां को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अब उस भोजन की जांच कर रही है, जिसे खाकर तीनों की हालत खराब हुई। बच्चियों की मौत के बाद पुलिस उनके द्वारा खाए गए भोजन की जांच करवा रही है। सूत्रों के अनुसार भोजन को जब्त कर उसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। वहीं इस मामले में फूड पॉइजनिंग के साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।