कलेक्टर ने पढ़ाया विज्ञान एवं भूगोल का पाठ
बेमेतरा
कलेक्टर महादेव कावरे ने कल जिले के शासकीय हायर सेकेण्ड्री स्कूल परपोड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से जीव विज्ञान, भूगोल से संबंधित प्रश्न पूछे जिसमें सही जवाब देने पर कक्षा दसवीं के तेजराम साहू एवं कु. रोशनी निषाद तथा कक्षा नवमीं के विनोद कुमार को नगद राशि देकर पुरष्कृत किया। कलेक्टर ने बच्चों से जीव विज्ञान के अंतर्गत खून के समूह के संबंध में पूछा गया। चार प्रकार के समूह ए,बी, एबी, ओ, होते हैं, शरीर में उनकी मात्रा पांच से सात लीटर होती है जो शरीर के भार का सात प्रतिशत होता है।
इसी प्रकार से मानव शरीर में होने वाली बीमारी जैसे हीमोफीलिया, पीलिया किस कारण से होता है और कौन सा अंग प्रभावित होता है यह भी बताया गया। भूगोल के तहत ग्रहों की जानकारी दी गई। साथ में बृहस्पति ग्रह की सबसे ज्यादा उपग्रह 67 की जानकारी दी गई। टाइटन उपग्रह शनि ग्रह का होता है । वायुमंडल के बारे में भी बताया गया, वायुमंडल में सबसे ज्यादा नाइट्रोजन 78 प्रतिशत, आक्सीजन 21 प्रतिशत, कार्बन डाई आक्साइड 0.03 प्रतिशत होते हैं। ग्रीन हाउस प्रभाव के बारे में भी बताया गया कि धरती पर आने वाले किरण सतह से टकराकर वापस जाती है और वायुमंडल में उपस्थित परत (लेयर) के कारण वापस धरती की तरफ आती है, जिसके कारण से धरती का तापमान गर्म बना रहता है जिसे ही ग्रीन हाउस प्रभाव कहा जाता है। विद्यार्थियों को वायुमंडल के लेयर जैसे क्षोभ मंडल, समताप मंडल, मध्य मंडल, आयन मंडल, बर्हिमंडल के बारे में बताया गया। यह भी बताया गया कि क्षोभ मंडल में मौसम संबंधी घटनाये होती हैं। समताप मंडल में वायुयान उड़ते हैं, समताप मंडल में ओजोन की परत होती है जो पराबैगनी किरणों (अल्ट्रावायलेट) को धरती पर आने से रोकती है।