चुनाव से पहले यात्राओं का दौर, दिग्विजय के बाद जयवर्धन ने शुरू की पदयात्रा

गुना
एक तरफ प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे है वही दूसरी लंबे समय से सत्ता से दूर कांग्रेस ने भी यात्राओं का दौर शुरु कर दिया है। बीते दिनों पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने नर्मदा परिक्रमा कर यात्रा निकाली थी और अब उनके बेटे और राघौगढ़ विधायक इसी कड़ी में अब  जयवर्धन सिंह यात्रा निकालने जा रहे है।इस यात्रा में उनके साथ दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह भी शामिल रहेंगें।  यह यात्रा दो दिन की होगी ।इस दो दिवसीय यात्रा का शुभारंभ आज से होने जा रहा हैं।चुंकी दिग्विजय बीते दिनों ही ऐलान कर चुके है कि वे बेटे जयवर्धन के लिए प्रचार नही करेंगें। ऐसे में उनकी छोटे भाई और जयवर्धन के चाचा ने मोर्चा संभाल लिया है।वही लक्ष्मण सिंह के साथ मिलकर निकाली जाने वाली इस यात्रा के कई राजनैतिक मायने निकाले जा रही है।

दरअसल, आज से सालों पहले दिग्विजय सिंह ने चाचौड़ा से चुनाव लड़कर मुख्यमंत्री विधानसभा सीट हासिल की थी। अब  उसी क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री के भाई लक्ष्मण सिंह और पुत्र जयवर्धन सिंह यात्रा निकालने जा रहे है। यात्रा 65 किलोमीटर की होगी और करीब दो दिन चलेगी। आज यात्रा का पहला दिन है।यह यात्रा चाचौड़ा विधानसभा के बीनागंज से राजस्थान के खामखेड़ा बालाजी मंदिर पहुंचेगी ।इस दो दिवसीय यात्रा में सारे राजनीतिक नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस से जुड़े सभी नेताओं ने अपनी आमद अभी से दर्ज कराना शुरू कर दी है। 2 दिन तक सभी कांग्रेसी नेताओं को इस यात्रा में सम्मिलित होने के लिए बुलाया गया है।

वही वर्तमान में चाचौड़ा सीट पर भाजपा का कब्जा है, इसलिए आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस चाचौड़ा विधानसभा सीट पर अपने सारे गांव और विषाद बिछ गई है । ऐसे में कांग्रेस के लिए इस सीट पर फिर से जनता का विश्वास जीतना मुश्किल होगा।खैर ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि सीट किसके हिस्से में आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button