कांग्रेस का BJP पर हमला, कहा-मोदी बताएं वे देश के पीएम या अंबानी के: राफेल पर घमासान

नई दिल्ली 
 राफेल लड़ाकू विमान डील पर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान जारी है। वहीं कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया से रू-ब-रू होते हुए कहा कि मोदी सरकार सच्चाई छिपाने के लिए पाकिस्तान की आड़ ले रही है। सुरजेवाला ने कहा कि अपने झूठ तो छिपाने के लिए भाजपा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का नाम पाकिस्तान के साथ जोड़ रही है। उन्होंने कहा कि देश को असलियत बताई जानी चाहिए।

सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को जवाब दें कि राफेल डील में सरकारी क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान एयरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को हटाकर एक निजी कंपनी को किस आधार पर ठेका दिया गया। सुरजेवाला ने कहा कि मोदी बताएं कि उन्होंने देश को कितना चूना लगाया। साथ सिंह ने कहा कि मोदी ये भी ताए कि वे देश के प्रधानमंत्री हैं या फिर अनिल अंबानी के। बता दें कि भाजपा ने कांग्रेस पर आरोप लगाए हैं कि राहुल को भारत का प्रधानमंत्री बनाने की साजिश पाकिस्तान में रची जा रही है, जिसके जवाब में सुरजेवाला ने यह बयान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button