लिंग परिवर्तन कर की थी शादी, अब चाहिए तलाक

 
जींद 

हरियाणा के जींद में जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय के पास एक अजीबोगरीब शिकायत आई है। इस शिकायत में एक महिला ने अपने पति से अलग होने की बात कही है। दरअसल, महिला का पति लिंग परिवर्तन करवाने के बाद उसका पति बना था। दोनों के पास इस वक्त गोद लिया हुआ एक बच्चा भी है। अब जिला महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय ने दोनों को शुक्रवार को अपने कार्यालय ने बुलाया है। मामले की जांच की जा रही है। 
 
जिला महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय को सोनीपत की रहने वाली एक महिला ने दी शिकायत में बताया गया कि सैनी मुहल्ला की रहने वाली एक लड़की से उसका संबंध हो गया। उस लड़की ने अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया। इसके बाद उन्होंने लगभग 5 साल पहले शादी भी कर ली। इस दौरान उन्होंने एक ढाई साल के बच्चे को गोद भी लिया। अब वह अपना परिवार चला पाने में बिल्कुल असमर्थ है। 

'पति' ने किया छोड़ने से इनकार 
इसके बारे में उसने अपने पति से भी इच्छा जाहिर की लेकिन उसने उसे छोड़ने से मना कर दिया, जिसके चलते उसने जिला महिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय में शिकायत दी है कि उसे अपने पति से अलग करवाया जाए। जिला महिला संरक्षण अधिकारी कार्यालय सहायक रवि लोहान ने इस बारे में जानकारी दी है। फिलहाल दोनों पक्षों को शुक्रवार को कार्यालय में बुलाया गया है। यहां आकर दोनों अपना पक्ष रखेंगे। उसके बाद ही मामले में कार्रवाई की जाएगी। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button