आज दो दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर जाएंगे अमित शाह
नई दिल्ली/जालंधर
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह 14 अक्टूबर से मध्य प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे। वह होशंगाबाद, सतना, रीवा, डिंडौरी और जबलपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इससे पहले शुक्रवार को अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लोगों को संबोधित किया था। यहां लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जीत 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत के रास्ते खोलेगी।
गौरतलब है कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अब दो महीने से भी कम का समय बचा है। एेसे में राजनीतिक दल समय को बर्बाद न कर ज्यादा से ज्यादा इलाकों में जनसभा कर लोगों को लुभाने में लगे हैं। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को मतदान होना है। नतीजे अन्य चार राज्यों के साथ 11 दिसंबर को अाएंगे।