मप्र की सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘शिवसेना’, प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

भोपाल
मध्य प्रदेश के सियासी रण में इस बार कई राजनीतिक पार्टियां अपना भाग्य आजमाने मैदान में उतर रही हैं| प्रदेश में पहली बार शिवसेना सभी 230 विधानसभा सीटों पर स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने जा रही है| शिवसेना ने विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों की प्रथम सूची घोषित कर दी है| इस सूची में 21 प्रत्याशियों के नाम हैं| शिव सेना के प्रदेश प्रमुख ठाड़ेश्वर महावर और प्रदेश संगठक गुलाब चंद दुबे ने इन नामों की घोषणा की है| प्रत्याशियों की अगली सूची 25 अक्टूबर के बाद आएगी| वहीं शिवसेना प्रमुख उध्दव ठाकरे भी जल्द भोपाल आएंगे| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button