सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें

कहा जाता है कि आपके शरीर के अंगों की तरह दिखने वाले खाद्य पदार्थ सेक्स की क्षमता बढ़ाते हैं। जानकारों के मुताबिक कुछ ऐसी चीजे हैं जिन्हें खाने से सेक्स लाइफ अच्छी रहती है। आइए जानते हैं इन खाद्य पदार्थों के बारे में-

अखरोट
अखरोट में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है। यह महिला और पुरुष दोनों के लिए अच्छा होता है। महिला के शरीर में जितना ज्यादा जिंक होता है, वह उतनी जल्दी सेक्स के लिए तैयार होती है। स्पर्म प्रड्यूस करने में भी जिंक लाभकारी होता है।

तरबूज
तरबूज भी सेक्स क्षमता में वृद्धि करता है। इसमें फोलिक एसिड पाया जाता है जो शरीर में ऊर्जा देता है। इसमें बी 6 विटामिन होता है जो हार्मोन्स के लिए अच्छा होता है।

एवोकेडो
एवोकेडो भी सेक्स लाइफ के लिए अच्छा होता है। इसमें भरपूर ताकत होती है और सेक्स हार्मोन को प्रभावित करने वाले विटामिन मौजूद होते हैं। महिलाओं में यह ज्यादा असरदायी होता है।

आंवला
आंवला खाने से ब्लड वेसेल शांत हो जाती हैं। इसमें पाया जाने वाला अमीनो एसिड सेक्स ड्यूरेशन बढ़ाने में मदद करता है।

चॉकलेट
डार्क चॉकलेट खाने से सीरोटोनिन और एंडोरफिन्स रिलीज होता है। इससे आपका मूड अच्छा होता है।

अंडा
अंडे में अमीनो एसिड एल-आर्जिनाइन होता है जो सेक्स की क्षमता बढ़ाता है। पुरुषों के लिए यह ज्यादा लाभकारी होता है।

आड़ू
आड़ू में विटामिन सी पाया जाता हा जो स्पर्म काउंट बढ़ाता है। महिलाओं के लिए भी आड़ू अच्छा होता है। यह फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है।

कॉफी
कॉफी एक उत्प्रेरक है इसलिए यह सेक्स ड्राइव बढ़ाने के लिए अच्छी होती है। कामेच्छा बढ़ाने के लिए भी कॉफी सही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button