रिम्स में भर्ती राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की बिगड़ी तबीयत

पटना/रांची
झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स में भर्ती राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। लालू की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर बेटी चंदा और दामाद विक्रम उनसे मिलने के लिए रिम्स पहुंचे हैं। 

जानकारी के अनुसार, लालू प्रसाद की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य भी उनसे मिलने रिम्स पहुंची हुई हैं। लालू प्रसाद कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित हैं जिसके चलते उनका इलाज रांची के रिम्स अस्पताल में चल रहा है। 

गौरतलब है कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद ने 30 अगस्त को  सीबीआई कोर्ट में सरेंडर किया था। सरेंडर करने पर कोर्ट ने लालू को जेल भेजना का फैसला सुनाया था लेकिन मेडिकल जांच होने के बाद लालू को रांची के रिम्स में भर्ती करवा दिया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button