गांव के लोग हैं ज्यादा समझदार, आंख मूंदकर नहीं करते हैं व्हाट्सऐप मैसेज पर भरोसा

वैसे तो कई लोगों को ऐसा मानना है कि शहर को समझदार और पढ़े-लिखे होते हैं लेकिन एक सर्वे ने इस मान्यता को खत्म कर दिया है। एक सर्वे के मुताबिक गांव के लोग शहर के लोगों के मुकाबले अधिक समझदार है। इस बात की पुष्टि उस रिपोर्ट से होती है जिसमें कहा गया है कि ग्रामीण भारत के लोग व्हाट्सऐप मैसेज पर आंख मंदकर विश्वास नहीं करते हैं। यह सर्वे भारत के 14 राज्यों में किया गया है।

डिजिटल सशक्तिकरण फाउंडेशन के सर्वे में शामिल 14 राज्यों के लोगों शामिल हुए थे। सर्वे में शामिल प्रत्येक सिर्फ 8 फीसदी लोगों ने कहा है कि वे व्हाट्सऐप पर आने वाले मैसेज पर भरोसा करते हैं। इस सर्वे का नाम “What’s up Rural India?” रखा गया था। इस सर्वे में बिहार के बेतिया, उत्तर प्रदेश के बाराबंकी, नरेंद्र नगर, चंबा और प्रताप नगर, उत्तराखंड के बैतुल, मध्य प्रदेश के गुना, तमिलनाडु के मुसिरी, मेंबूबनगर, विक्राबाद और राजस्थान के बाड़मेर व अलवर जैसे शहर शामिल थे।

बता दें कि भारत में पिछले कुछ दिनों में व्हाट्ऐप पर फैलाए गए अफवाह और झूठे मैसेज के कारण कई जगहों पर कई लोगों को बुरी तरह से मार दिया गया है। कई जगहों पर भीड़ ने कई लोगों को हिंसा का शिकार भी बनाया। गौरतलब है कि भारत में व्हाट्सऐप के 20 करोड़ यूजर्स हैं जो कि दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button