प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा बंधन पर स्थानीय सामानों के इस्तेमाल की वकालत की

 नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कारगिल युद्ध में भारत की जीत पर बात की और भारतीयों से मौजूदा कोरोनावायरस महामारी से आजादी हासिल करने का संकल्प लेने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने आगामी त्योहारों पर स्थानीय चीजों के उपयोग का जोरदार समर्थन किया। मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात में कहा, "रक्षा बंधन नजदीक आ रहा है। मैंने देखा है कि कई लोग और संगठन इस त्योहार को अलग-अलग तरीके मनाने की पहल कर रहे हैं। कई इसे 'वोकल फॉर लोकल' से भी जोड़ रहे हैं और यह सही भी है।"

मोदी ने "वोकल फॉर लोकल" वाक्यांश का उपयोग आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भी किया। सरकार ने देश को "आत्मानिर्भर" बनाने के उद्देश्य से 20 लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी। रविवार को उन्होंने कहा, "त्योहारों को मनाने की खुशी तब और बढ़ जाती है जब यह हमारे समाज के हमारे पड़ोस के लोगों के व्यवसाय में विस्तार करने में मदद करता है। यह उनके लिए भी त्योहार को खुशहाल बनाता है।"

उन्होंने बिहार के मधुबनी में बने मास्क के उदाहरणों का हवाला दिया। इसके अलावा उत्तर-पूर्वी भारत की बांस से बनी बोतलों के सोशल मीडिया पर छाने की बात भी की। यहां तक कि अपनी बात समाप्त करते हुए मोदी ने भारतीयों से आगामी स्वतंत्रता दिवस पर देश को एक "आत्मानिभर भारत" बनाने का संकल्प लेने का आग्रह किया।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button