‘सुशांत मर्डर केस को बिहार और महाराष्ट्र के बीच का झगड़ा ना बनाएं’: उद्धव ठाकरे 

 
मुंबई

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में जांच करने मुंबई गई बिहार पुलिस के साथ मुंबई पुलिस के अफसरों की अभद्रता का मामला राजनीतिक रूप ले चुका है। बिहार के अफसरों को मीडिया से बात ना करने देने के बाद मुंबई पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे  ने खुद हस्तक्षेप किया है।  उद्धव ठाकरे ने हो रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच सफाई देते हुए मुंबई पुलिस का समर्थन किया है। उद्धव ने कहा है, 'मुंबई पुलिस बेकार नहीं है। अगर किसी के पास सबूत हैं तो उसे हमारे पास पहुंचा सकता है। हम उसके आधार पर आरोपियों से पूछताछ करेंगे और जो भी दोषी होगा उसे सजा भी देंगे। मेरी अपील है कि इस मुकदमे को महाराष्ट्र और बिहार के बीच झगड़े की वजह ना बनाया जाए।'

जांच के लिए मुंबई पहुंची है बिहार पुलिस
दरअसल, ये पूरा विवाद बिहार पुलिस की उस कार्रवाई के नाम पर शुरू हुआ, जिसके लिए उसने मुंबई पुलिस के अफसरो से मदद मांगी थी। बिहार पुलिस के अधिकारी शुक्रवार शाम को जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे थे।
मीडिया से बात करने पर वैन में बैठा लिया
इस दौरान बिहार पुलिस के अफसरों से जब मीडिया के कुछ लोगों ने बात करने का प्रयास किया तो मुंबई पुलिस के जवानों ने उन्हें पकड़ लिया। मीडिया के तमाम कैमरों के बीच मुंबई पुलिस के अफसर बिहार पुलिस के अधिकारियों को वैन में बैठाकर कहीं लेकर चले गए। इसका वीडियो सामने आया तो बिहार के वरिष्ठ पुलिस अफसरों से लेकर आम लोगों तक ने मुंबई पुलिस के रवैये पर सवाल उठा दिए।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button