POCO X2 को मीयूआई 12 अपडेट मिलना शुरू

 

शाओमी ने अप्रैल में MIUI 12 लॉन्च किया था। इसके बाद चीन में बीटा और स्टेबल दोनों वर्ज़न को शाओमी स्मार्टफोन्स में रोल आउट करना सुरू कर दिया था अब मीयूआई 12 सपॉर्ट करने वाले हैंडसेट्स के ग्लोबल वेरियंट्स को भी स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है। POCO F2 Pro भारत में पोको ब्रैंड का पहला स्मार्टफोन है जिसे MIUI 12 अपडेट मिल रहा है।
POCO X2 के लिए MIUI 12 स्टेबल अपडेट बिल्ड नंबर V12.0.1.0.QGHINXM के साथ आता है। इस अपडेट का साइज़ 813MB है। यह ओवर-द -एयर (OTA) अपडेट है। भारत में Mi Community ऐप को ब्लॉक किया जा चुका है। इसलिए पोको एक्स2 इस्तेमाल करने वाले यूजर्स ने इस अपडेट के बारे में जानकारी ट्विटर पर साझा की। ट्विटर पर इस बारे में मिली प्रतिक्रिया देखें तो पता चलता है कि अभी बहुत कम यूजर्स को यह अपपडेट मिला है। अगर इन यूजर्स को अपडेट के बाद कोई समस्या नहीं होती है, तो कंपनी ज्यादा यूजर्स के लिए अपडेट जारी कर सकती है।

Xiaomi Mi 8 स्मार्टफोन जो कि पोको एफ1 का रीब्रैंडेड वर्ज़न है, उसे पिछले हफ्ते चीन में MIUI 12 स्टेबल अपडेट मिला था। इसके अलावा पिछले हफ्ते सबसे पहले पोको स्मार्टफोन को भी मीयूआई 12 अपडेट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

अब कंपनी ने पोको एक्स2 के लिए अपडेट जारी कर दिया है तो उम्मीद है कि जल्द ही पोको एफ1 और लेटेस्ट पोको एम2 प्रो के लिए भी आने वाले दिनों में अपडेट जारी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button