कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण नहीं किए जाएंगे बर्दाश्त: पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह

दतिया
पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, सज्जन सिंह वर्मा और कमलेश्वर पटेल आज दतिया में भाजपा और उसकी सरकार पर जमकर बरसे। तीनों पूर्व मंत्रियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण दर्ज किए तो बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। साथ ही पुलिस और जिला प्रशासन के अफसरों से भी कहा है कि निष्पक्ष काम करें।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने यहां के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव सहित पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह, सज्जन सिंह वर्मा और कमलेश्वर पटेल को जिम्मेदारी दी थी। इन सभी को आज यहां पर पहुंचना था, लेकिन कुछ कारणों से अरुण यादव और अजय सिंह यहां नहीं पहुंच सके।

तीनों पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि जिले की भांडेर सीट पर उपचुनाव होना है, इसलिए जिले की पुलिस और प्रशासन दोनों ही भाजपा नेताओं के इशारे पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओें और नेताओं को परेशान कर रहे हैं। वर्मा ने कहा कि अफसरों को निष्पक्ष काम करना चाहिए। हमारे डेढ़ सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं पर झूठे और फर्जी मुकदमे दर्ज किए हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

तीनों पूर्व मंत्रियों ने यहां के कार्यकर्ताओं और नेताओं से भी मुलाकात की। दरअसल कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाए रखना चाहती है। इसलिए कमलनाथ ने इन नेताओं को यहां पर कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात करने के लिए भेजा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button