कमलनाथ का BJP पर तीखा हमला, मै दोषी हूं, मैंने गलत बर्दाश्त किया, जब नहीं किया तो सौदेबाजी हो गई

ग्वालियर
मैंने ग्वालियर में कभी हस्तक्षेप नहीं किया। मैं दोषी हूं, मैंने शुरुआत में गलत बर्दाश्त किया। जब मैंने बर्दाश्त करना बंद किया तो उन्होंने सौदेबाजी हो गई। जनता सब जानती है, और हम सभी से ज्यादा समझदार है।

ग्वालियर दौरे पर आए पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि मप्र की पहचान पहले ग्वालियर से ही थी। देश में इंदौर, भोपाल व जबलपुर को कोई नहीं जानता था। पचास साल पहले में जब ग्वालियर आया था, तब ग्वालियर का स्तर अलग था। जबकि अब स्थिति बेहद उलट है। ग्वालियर चंबल में विकास के नाम पर अब कुछ नही है। हमारी प्लानिंग थी कि मेट्रो रेल और अन्य विकास कार्य हो। हम पर अगले 10 साल बाद के ग्वालियर का नक्शा था। जबकि अभी बाजपा पर कोई प्लानिंग है ही नहीं। ये बेहद दुख की बात है कि जब हमने बीती 16 मार्च को कोरोना को बड़ा खतरा बताया था, जबकि शिवराज तब कहते थे कि कोरोना से डरो ना। हम प्रदेश में कोरोना से बचाने की तैयारी कर रहे थे, जबकि भाजपा तब सौदेबाजी करके जोड़तोड़ में लगी थी।

आज भाजपा सरकार में मप्र बेरोजगारी और आत्महत्या में नंबर वन है। कमलनाथ ने कहा कि अब जनता जागरुक है। वह हम सबसे ज्यादा समझदार है। उन्हें अपना भविष्य समझ में आ रहा है। भाजपा ने बाबा साहब अंबेडकर के संविधान का अपमान किया है। हमे जनता ने वोट देकर सरकार में पहुंचाया था और ये नोट देकर सरकार पर काबिज हो गए हैं। ये उप चुनाव नहीं हम मप्र की जनता के भविष्य का चुनाव मानकर चल रहे हैं।  उन्होंने कहा कि किसान कर्ज माफी पर भाजपा झूठे आरोप लगा रही है। हमने 26 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। मैं इन किसानों के नाम-पते की लिस्ट दे सकता हूं। उन्होंने कहा कि झूठ और फरेब की राजनीति करने वाली भाजपा को चुनाव में मुंह की खानी पड़ेगी।

दोपहर को मेला फे सिलिटेशन सेंटर में कमलनाथ का अभिंनदन समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान सभी नेता व पदाधिकारियों को उन्होंने एकजुट होकर काम करने की अपील की। 

Back to top button