21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस में शामिल होंगी राज्यपाल

भोपाल
कोरोना से लोगों की रक्षा करने के कारण इस वायरस की चपेट में आकर शहीद हुए पुलिसकर्मियों को 21 अक्टूबर को याद किया जाएगा। उन्हें  21 अक्टूबर को श्रद्धांजलि अर्पित करने पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाएगा। लाल परेड मैदान स्थित शहीद स्मारक स्थल पर पुलिस परेड का आयोजन होगा। कार्यक्रम की मुख्य रूप से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मौजूद रहेंगी।

मध्यप्रदेश में इस साल कर्तव्यवेदी पर प्रदेश के सात पुलिस जवान शहीद हुए थे। इनके अतिरिक्त पुलिस के 11 अधिकारी- कर्मचारी ने भी कोरोना काल में समाज की रक्षा के लिए कर्तव्य निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है। शहीद कर्मियों में उप निरीक्षक शेर सिंह डोरिया, सहायक उपनिरीक्षक बसंत मिरोसे, सहायक उपनिरीक्षक मायाराम खरारी, आरक्षक  जितेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक  दिलीप, आरक्षक  सत्येन्द्र सिंह यादव और आरक्षक प्रबल प्रताप सिंह शामिल हैं।

इनके अलावा कोरोना काल में नागरिकों की रक्षा करते हुए संक्रमित होने के कारण उप पुलिस अधीक्षक प्रेम प्रकाश गौतम, एसडीओपी सुरेश शेजवाल, निरीक्षक  देवेन्द्र चंद्रवंशी, निरीक्षक यशवंत पाल, सउनि  आबू समन खान, प्रधान आरक्षक बाबूलाल भवेल, प्रधान आरक्षक दयाराम, आरक्षक जाफर खान, आरक्षक  शिवराम देवलिया, आरक्षक  विजय घोष और आरक्षक राकेश राय का निधन हुआ है।  

Back to top button