मंत्री सखलेचा ने दी दीपावली की शुभकामनाएँ

भोपाल

सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम एवम विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएँ और बधाई देते हुए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाकर जन-जन के समृद्धशाली होने की कामना की है।

मंत्री सखलेचा ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मनिर्भर भारत का आत्म निर्भर मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प लिया है और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए बहुत सारी नई योजनाओं ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश में नए-नए उद्योग आएंगे और गरीबों को रोजगार का मौका मिले सकेगा। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मैं सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ देता हूँ। आने वाला समय बहुत मंगलमय, सुख, शांति और समृद्धि से भरपूर हो।

Back to top button