केंद्रीय मंत्री तोमर से उद्यानिकी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कुशवाह ने की सौजन्य भेंट

 भोपाल

   केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण  स्वतंत्र प्रभार एवं नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री भारत सिंह कुशवाह ने आज नई दिल्ली स्थित कृषि मंत्रालय में सौजन्य भेंट की।

   राज्य मंत्री कुशवाह ने केंद्रीय कृषि मंत्री तोमर को उद्यानिकी विभाग की राज्य में संचालित योजनाओं की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने राज्य में  उद्यानिकी  फसलों से जुड़े किसानों के विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर भी चर्चा की।  

Back to top button