कलेक्टर की अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस के संबंध में बैठक सम्पन्न
![](https://khabarjagat.in/wp-content/uploads/2018/06/morena3620181b.jpg)
मुरैना
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया जाना है। इस संबंध में कलेक्टर श्री भरत यादव ने आवश्यक तैयारियों के संबंध में निर्देश अधिकारियों को कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में गतदिवस बैठक में दिये। इस अवसर पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी, आयुक्त नगर निगम श्री डी.एस. परिहार, एसडीएम, सामाज सेवी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री भरत यादव ने कहा कि 5 जून को मानव श्रृखला बनाकर पर्यावरण दिवस पं. रामप्रसाद बिस्मल संग्राहलय पर मनाया जावे और पर्यावरण की शपथ भी दिलाई जावे। उन्होंने कहा कि उसी दिन सायं टाउन होल में संगोष्ठी का आयोजन स्वयं सेवी संस्थायें एवं नगर निगम द्वारा किया जावे। उक्त सभी कार्यक्रम के एसडीएम मुरैना को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। बैठक में अन्य सामाज सेवियों ने भी अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किये, जिन पर जिला प्रशासन के विचार करने की बात कही।