केवल 11 दिन के प्रसव अवकाश के बाद काम पर लौटी निगमायुक्त प्रतिभा पाल

इंदौर
सरकारी महिला कर्मचारियों को प्रसूति के लिए 6 माह की मैटरनिटी लीव मिलती है, लेकिन एमपी के इंदौर में काम के प्रति निष्ठा और लगन का अनूठा उदाहरण निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने पेश किया है। डिलीवरी के एक घंटे पहले तक काम करने वाली निगमायुक्त केवल 11 दिनों के प्रसूति अवकाश के बाद दोबारा काम पर लौट आई हैं।

सिर्फ 11 दिन बाद काम पर लौटी निगम आयुक्त के काम के प्रति जज्बे को देखकर साथी अधिकारी भी हैरत में हैं। शुक्रवार सुबह से ही निगमायुक्त ने मैदानी मोर्चा संभाला और मातहत अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य के संबंध में निर्देश भी दिए। 11 दिनों की छुट्टी के दौरान भी वो अधिकारियों से संपर्क कर स्वच्छता और विकास कार्यो का जायजा ले रही थीं।

Back to top button