भारत सेवाश्रम संघ में माघी पूर्णिमा महोत्सव 27 को

रायपुर
वीआईपी रोड भारत सेवाश्रम संघ प्रणवानंद अकादमी में 27 फरवरी शनिवार को भारत सेवाश्रम संघ के अधिष्ठाता युगाचार्य स्वामी प्रणवानंद महाराज के 126वें आविर्भाव जयंती समारोह के साथ ही माघी पूर्णिमा महोत्सव का एक दिवसीय कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से आयोजित किया गया है।

भारत सेवाश्रम संघ के सचिव स्वामी शिवरूपानंद जी ने बताया कि माघी पूर्णिमा महोत्सव के तहत 27 फरवरी को प्रात: 9 से 10 तक भजन कीर्तन, प्रात: 10 से 11 तक विश्व शांति यज्ञ हवन, पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक धार्मिक प्रवचन स्वामी शिवरूपानंद जी महाराज के आशीर्वचन, वक्ता स्वामी सुरेशानंद  महाराज, वक्ता स्वामी प्रानानंद महाराज के प्रवचन होंगे। दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक 1000 पुरुषों तथा 500 मातृशक्ति को वस्त्र वितरण, दोपहर 12:30 से 1 बजे तक पूजा आरती, दोपहर 1 बजे से संध्या 4 बजे तक भोज प्रसाद वितरण, नेत्र परीक्षण शिविर बैंकर्स बंधु द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा तथा समारोह के अध्यक्ष महंत लक्ष्मीनारायण मंदिर ट्रस्ट रायपुर के महंत वेद प्रकाश महाराज, विशिष्ट अतिथि नगर पालिक निगम रायपुर जोन क्रमांक 10 के अध्यक्ष आकाशदीप शर्मा, एमआईसी सदस्य सहदेव व्यवहार तथा पार्षद श्रीमती संध्या नानू ठाकुर होंगी।

Back to top button