महिलाओं के सम्मान में सुख समृद्धि का वास है : मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र

दतिया  
मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र स्थानीय वृन्दावन धाम में आयोजित बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यशाला में सम्मिलित हुए। कार्यशाला का आयोजन जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया था। इस दौरान महिला बाल विकास की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकों ने मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान तथा मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को धन्यवाद ज्ञापित है। हाल ही में सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का मानदेय दुगना कर दिया है। कार्यक्रम में विधायक श्री धनश्याम पिरौनिया विशेष रूप से मौजूद रहे।

जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उपस्थित महिला समूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया गया है। धन की देवी लक्ष्मी, ज्ञान की देवी सरस्वती, शक्ति की देवी दुर्गा के रूप में महिला शक्ति को पूजा जाता है। हमारे वेदों में कहा गया है कि ”यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमन्ते तंत्र देवताः” अर्थात जहा महिला की पूजा होती है वहां देवता वास करते है। महिला के सम्मान में ही सुख समृद्धि का वास है उन्होंने अपना स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि आज में जो कुछ भी हूँ अपनी मॉ की बदौलत हूँ। उन्होंने सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को देश में सबसे पहले लागू करने की बात बताई।

विधायक श्री घनश्याम पिरौनिया ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री प्रत्येक कार्यक्रम में बेटियों की पूजा करते है उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई का उदाहरण देते हुए कहा कि वीरता के क्षेत्र में भी भारत की नारी कोई मुकाबला नहीं है। उन्होंने जनसम्पर्क मंत्री के विकास कार्यो की सराहना की। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कृष्णा कुशवाहा ने अपने उद्बोधन में कहा कि दतिया में महिलाओं के प्रति अनुकूल वातावरण है गुण्डागिरी पूर्णतः समाप्त है। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सुलक्षणा गांगोटिया ने प्रगति और विकास की कहानी सुनाई। श्रीमती मीनाक्षी कटारे ने महिलाओं को सशक्त करने की बात कही। श्रीमती किरण गुप्ता ने महिला शक्ति को संगठित होकर आगे बड़ने का संदेश दिया। श्रीमती रेखारानी सोनी ने अपने न पढ़ पाने की पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि बेटियों को अच्छी से अच्छी पढ़ाई जरूर कराये। श्रीमती रंजना भटनागर ने महिलाओं को आगे आकर तरक्की करने की बात कही। कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला कार्यक्रम अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री राकेश परमार ने स्वागत भाषण दिया। श्री अरविन्द उपाध्याय, श्री हरनोद शर्मा, सलमा कुरैशी आदि ने सभी का स्वागत किया। परियोजना अधिकारी श्री सुनील शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया। अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती ज्योति अहिरवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सुलक्षणा गांगोटिया ने दतिया नगर में रहने वाले बहिन-भाई प्रगति और विकास की कहानी विस्तार से सुनाई। जिसका उपस्थितजन ने तालियां बजाकर स्वागत किया। सुनाई गई कहानी के अनुसार जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र को दतिया की बेटी प्रगति ने रोते हुए अपने भाई विकास के खो जाने की व्याथा सुनाई। डॉ. नरोत्तम मिश्र ने उस बेटी को आश्वासन दिया कि हम विकास को ढूड़कर दतिया की जनता के समक्ष आपको सौपेगे। उन्होंने विकास को निरूद्ध करने वाले सभी अवरोधों को हटाकर अमन चैन के साथ विकास को दतिया के सामने पेश किया आज दतिया की प्रगति खुश है कि उसका भाई मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र के प्रयासों से उसे मिल गया है और निरंतर बड़ता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button