कांग्रेस का मिशन 2023: हर घर जाकर चैक करेंगे लिस्ट

भोपाल
कांग्रेस अब मिशन 2023 के लिए अब कोई चूक नहीं करना चाहती है। रणनीति के तहत हर वह काम पहले ही पूरा करने की तैयारी में है, जो उसने 2018 के चुनाव के दौरान ऐन वक्त पर किया था। अब वह  होमवर्क पहले ही करना चाहती है। इसके चलते ही वोटर लिस्ट को चैक करने जा रही है। वर्ष 2018 में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने लाखों फर्जी वोटर शामिल किए जाने का आरोप लगाया था।  अब कांग्रेस मिशन 2023 के तहत सबसे पहले वोटर लिस्ट पर ही फोकस कर रही है।

इसके चलते सबसे पहले वोटर लिस्ट को चैक करने जा रही है। इसे वह व्यापक अभियान के रूप में चलाएगी। इसका कुछ काम घर चलो, घर-घर चलो अभियान के साथ शुरू होगा। इसके बाद भी वह वोटर लिस्ट को चैक करने के लिए लगातार सक्रिय रहेगी। कांग्रेस ने एक जनवरी 2022 की स्थिति में तैयार हुई वोटर लिस्ट से प्रदेश के सभी वोटर्स का मिलान करेगी। इसके बाद इन मिलान को ब्लॉक एवं जिला अध्यक्षों को दिया जाएगा।

यदि इनमें मिलान नहीं हुआ तो कांग्रेस प्रदेश स्तर पर वोटर लिस्ट में सुधार करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी से लेकर चुनाव आयोग के पास जा सकती है। कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व भी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। तब उसका आरोप था कि लाखो वोटर फर्जी है, जिनके नाम तो हैं, लेकिन वो वोटर हैं ही नहीं। उस वक्त कांग्रेस के पास बहुत ठोस आधार नहीं थे, लेकिन इस बार कांग्रेस एक-एक घर जाकर इसको चैक करने का प्रयास करेगी।

Back to top button