राशिफल 16 जुलाईः कर्क संक्रांति, देखिए सप्ताह का पहला दिन कैसा गुजरेगा

मेष:

स्वभाव में उग्रता और जिद्दीपना पर संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता अनुभव कर सकते हैं। अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा पैदा हो सकती है। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृषभ:

हरेक कार्य आत्मविश्वास के साथ करें सफलता प्राप्त करेंगे। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सरकार से अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन कर सकेंगे। कला के क्षेत्र में प्रतिभा दर्शाने का मौका मिलेगा।
मिथुन:

नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन है। नौकरीपेशा वालों को पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से अच्छा फल मिलेगा। पड़ोसियों और भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत होगा। भाग्य पूरा साथ देगा। लघु यात्रा की संभावना है।
कर्क:

नकारात्मक सोच मन में पैदा ना होने दें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। काम के संबंध में संतोष की भावना जागेगी। धन खर्च हो सकता है। विद्यार्थियों को विद्याभ्यास में निर्धारित सफलता कम ही मिलेगी।
सिंह:

आज किसी भी काम के संबंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता तथा बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मेल-जोल रहेगा। व्यावसायिक कार्य के लिए कहीं बाहर जा सकते हैं।
कन्या:

आज आपके अहं के कारण तकरार होने की आशंका है। शारीरिक और मानसिक चिंता के साथ आज का दिन व्यतीत होगा। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की आशंका रहेगी। कुटुंबीजनों और मित्रों के साथ अनबन हो सकती है। आकस्मिक धन खर्च होगा।
तुला:

गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। ऑफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। प्रमोशन मिलने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के साथ खुश रहेंगे। आनंददायक पर्यटन होगा। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
वृश्चिक:

आपके सभी कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। गृहस्थ जीवन में आनंद और संतोष अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। उच्च पदाधिकारियों और बुजुर्गों की कृपा दृष्टि रहेगी। संतानों की संतोषजनक प्रगति से आनंद अनुभव होगा।
धनु:

शरीर में थकान, ऊबन और बेचैनी हो सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम हो सकता है। रियल एस्टेट संबंधित दस्तावेजों में सावधानी बरतें। माता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। संतानों के भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। भाग्य साथ न देता हुआ प्रतीत होगा।
मकर:

नकारात्मक विचारों से दूर रहें और खान-पान पर ध्यान दें। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेंगे। क्रोधावेश पर नियंत्रण रखना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में प्रशासनिक बुद्धिमत्ता दिखेगी।
कुंभ:

मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। उत्तम वस्त्राभूषण और वाहन प्राप्ति के योग हैं। साझेदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। सार्वजनिक जीवन में नाम और प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। दिन आनंददायक रहेगा।
मीन:

दैनिक कार्य निर्विघ्न पूरे होंगे। घर में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की गणेशजी सलाह देते हैं। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button