Exchange Offer और डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं Apple Airpods

नई दिल्ली

Apple Airpods हमेशा चर्चा में रहते हैं। अगर आप भी इन्हें खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको आज कमाल का ऑफर बताने जा रहे हैं। इस ऑफर के तहत आपको Airpods भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। सभी ऑफर लागू होने के बाद 14 हजार वाले Airpods महज 1399 रुपए में मिल सकते हैं। तो चलिये जानते हैं इस डिस्काउंट ऑफर के बारे में-

Apple AirPods(2nd gen) को आप फ्लिपकार्ट से ऑर्डर कर सकते हैं। इसकी MRP 14,100 रुपए है। फ्लिपकार्ट पर सीधा 11% डिस्काउंट के बाद इसे 12,499 रुपए में खरीद सकते हैं। साथ ही इस पर आपको कई बैंक ऑफर्स भी मिल रहे हैं। Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट करने पर 5% Cashback मिल रहा है। साथ ही आपको Exchange Offer के तहत डिस्काउंट मिल रहा है। इस दौरान आपको सबसे ज्यादा डिस्काउंट मिल रहा है।

पुराने Airpods Flipkart को वापस करने पर आपको 11,100 रुपए का डिस्काउंट मिल सकता है। लेकिन ये आपके पुराने Airpods की कंडीशन पर भी डिपेंड करता है। अगर आपको सभी डिस्काउंट ऑफर मिल जाते हैं तो आपको ये Airpods महज 1399 रुपए में मिल सकते हैं। कंपनी की तरफ से इनकी 1 साल की वारंटी दी जा रही है। आज ऑर्डर करने पर ये 28 फरवरी तक डिलीवर कर दिए जाएंगे।

स्पेसिफिकेशन को लेकर भी आपको कोई शिकायत नहीं होने वाली है। इसमें Automatically Connected का फीचर भी दिया जाता है। Apple Device में इसे आसानी से कनेक्ट भी किया जा सकता है। 'Hey Siri' से इसमें क्विक एक्सेस भी दी जाती है। Apple Devives के साथ इसे स्विच करना भी काफी आसान हो जाता है। इसका चार्जिंग केस 24 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ देता है। यानी फीचर्स को लेकर तो फिलहाल आपको कोई शिकायत नहीं होने वाली है। आप इसे आसानी से खरीद सकते हैं।

Back to top button