अक्षय पहुंचे महाकाल की शरण में लिया आशीर्वाद

उज्जैन

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे के खास मौके पर अक्षय कुमार,उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे आरव, बहन अलका हीरानंदानी और भांजी सिमर ने भी महाकाल के दर्शन किए। इसके साथ ही उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान लगाया, आशीर्वाद लिया और भस्म आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान अक्षय के साथ क्रिकेटर शिखर धवन भी नजर आए।

2 बजे मंदिर पहुंचे अक्षय कुमार
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर मंदिर मे अपने जन्म दिवस पर फिल्म स्टार अक्षय कुमार महाकाल का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे आरव बहन अलका और भांजी सिमर भाटिया भी साथ में थी। रात 2 बजे के करीब पहुंचे अक्षय कुमार मंदिर पहुंचे। इस दौरान भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन भी उनके साथ रहे। जानकारी के अनुसार, अक्षय कुमार ने महाकाल मंदिर का पूरा नंदी हॉल ही बुक कर लिया था। भस्म आरती के दौरान अक्षय कुमार ने भगवा चोला पहना था तो उनकी बहन भी केसरिया साड़ी पहन कर पहुचीं थीं। भस्म आरती के दौरान ही नंदी हॉल में बैठकर सभी ने भगवान शिव का जाप किया और भगवान महाकाल को पुजारी आशीष शर्मा के माध्यम से जल अर्पित किया।

शिखर ने पाकिस्तान से जीत मांगी
पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि अक्षय कुमार ने भगवान महाकाल को लेकर काफी बातें पूछीं, वे मंदिर के बारे में कई जानकारी लेकर अपने साथ गए है। अपने जन्मदिन पर अक्षय ने कहा की जन्मदिन पर इससे बड़ा तोहफा क्या हो सकता है की साक्षात भगवान महाकल के दर्शन मिल जाए। भस्म आरती के पश्चात अक्षय कुमार पत्रकारों से रूबरू हुए और कहा कि हमारा देश बढ़ता रहे बाबा का आशीर्वाद बना रहे, उन्होंने हमें यहां बुलाया और आशीर्वाद दिया है। इस दौरान शिखर धवन ने कहा कि अभी पाकिस्तान से जीत जाएं, यही कामना है… तो अक्षय कुमार ने मजाक के अंदाज में कहा ये छोटी-छोटी चीज हैं, यूं ही मिल जाएगी। महाकाल से तो देश की तरक्की मांगी जाती है।

Back to top button