एशियाड: हॉकी में हुई गोल की बारिश, भारत 17-0 से जीता

जकार्ता 
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 18वें एशियाई खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज किया है। अपने पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद कर रख दिया। यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। टूर्नमेंट का दूसरा दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। आज भारतीय महिला रेसलर विनेश फोगाट ने कुश्ती में देश के लिए गोल्ड मेडल जीतते हुए इतिहास रचा। वह महिला रेसलिंग में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं। 

उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाने और तोक्यो ओलिंपिक 2020 का टिकट हासिल करने के इरादे से इन खेलों में पहुंची है। इससे पहले भारत ने एशियाई खेलों में रेकॉर्ड 3 बार 12-0 से विरोधी टीमों को मात दी है। 

सोमवार को पूल A के खेले गए अपने पहले मुकाबले में ही कोच हरेंदर सिंह की टीम ने अपने पहले ही मैच अपने इरादे साफ कर दिए हैं। इस मुकाबले में रुपिंदर सिंह और दिलप्रीत ने 2-2 और आकाशदीप, सिमरनजीत सिंह, एस. वी. सुनील, विवेक सागर और ललित उपाध्याय ने 1-1 गोल दागे। मैच के पूरे टाइम भारतीय टीम इंडोनेशिया के हाफ में ही अटैक करती दिखी। बहुत ही कम मौकों पर इंडोनेशिया के खिलाड़ी गेंद को भारतीय हाफ में ले जाए पाए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button