गर्लफ्रेंड की मदद से हॉस्टल में बनाता था न्यूड विडियो, फिर करता था ब्लैकमेल

बेंगलुरु
बेंगलुरु के 21 वर्षीय इंजिनियर को अपनी सहपाठी का न्यूड विडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कथित रूप से इसमें उसकी गर्लफ्रेंड भी मदद करती थी। इसके लिए वह हॉस्टल में गया और वहां उसके बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाया। इस न्यूड विडियो को उसने फेसबुक पर अपलोड कर दिया। परप्पना अग्रहरा पुलिस ने बताया कि आरोपी छात्र का नाम सिद्धार्थ है और वह तमिलनाडु के तंजावुर का रहने वाला है। वह यहां साउथ बेंगलुरु के एक कॉलेज से इंजिनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।

गर्लफ्रेंड से बनवाता था न्यूड विडियो
पुलिस ने बताया कि छात्र की कथित गर्लफ्रेंड भी तमिलनाडु की रहने वाली है। उससे भी पूछताछ की गई है। उसने दावा किया कि जब वह उसके साथ प्यार में थी तो उसने अपनी एक न्यूड विडियो बनाकर सिद्धार्थ को भेजा था। इस विडियो के बाद सिद्धार्थ उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसने अपनी गर्लफ्रेंड की मजबूर किया कि वह कॉलेज हॉस्टल की दूसरी लड़कियों के न्यूड विडियो रेकॉर्ड करे। पुलिस ने बताया कि फिलहाल सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड के दावे की जांच की जा रही है। अगर यह बात साबित हुई कि उसने जानबूझकर सिद्धार्थ की मदद की है तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

ऐसे सामने आया मामला
पुलिस ने बताया कि आंध्र प्रदेश की रहने वाली 21 वर्षीय लड़की ने पाया कि फेसबुक पर संगीता रेड्डी नाम का फेसबुक अकाउंट है। उसमें न्यूड तस्वीरें पड़ी थीं। जब इस अकाउंट को उसने और सर्च किया तो उसमें उसका बाथरूम वाला न्यूड विडियो था। दो और फेक प्रोफाइल से यह विडियो अपलोड किया गया था।

विडियो डिलीट करने के लिए दिया प्रार्थना पत्र
छात्रों को सिद्धार्थ पर शक था क्योंकि उसे कॉलेज में खराब व्यवहार के कारण निकाल दिया गया था। इतना ही नहीं, छात्रा को पता था कि उसकी रूममेट सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड है। पीड़ित छात्रा ने अपने माता-पिता को यह बात बताई लेकिन उन्होंने उसे पुलिस में शिकायत करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर वह ऐसा करेगी तो उसकी बदनामी होगी। लड़की ने 28 जुलाई को पुलिस में शिकायत कर विडियो डिलीट करवाने का अनुरोध किया।

ब्लैकमेल कर सेक्स के लिए बनाता था दबाव
पुलिस ने जांच की तो पाया कि यह विडियो सोशल मीडिया में सिद्धार्थ ने ही अपलोड किया था। इतना ही नहीं, पीड़ित छात्रा के साथ ही उसने तीन अन्य इंजिनियरिंग की छात्राओं के न्यूड विडियो भी अपलोड किए थे। वे तीनों छात्राएं भी उसकी गर्लफ्रेंड की दोस्त थीं। एक छात्रा की मां अपनी बेटी से मिलने हॉस्टल आईं थीं, सिद्धार्थ ने उनका भी बाथरूम वाला न्यूड विडियो शूट करके अपलोड किया था। वह छात्राओं के ये विडियो वायरल करने की धमकी देकर उनसे शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था।

पुलिस ने छात्राओं के सभी न्यूड तस्वीरें और विडियो सोशल मीडिया से डिलीट कर दिए हैं। सिद्धार्थ का अपनी गर्लफ्रेंड को दिया गया स्पाई कैमरा भी बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button