जल्द ही ‘लुबान’ से होगा उत्तर भारत का मौसम खुशनुमा

 
नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में दोपहर के समय लोगों को गर्मी से राहत दिलवाने के लिए 'लुबान' आ रहा है। अरब सागर पर एक मौसमी सिस्टम विकसित हो रहा है। यह सिस्टम अगले कुछ दिनों में चक्रवाती तूफान 'लुबान' का रूप लेगा। इसके साथ ही उत्तर भारत के पहाड़ों पर वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर भी दिखाई देगा। दोनों सिस्टम एक दूसरे के पूरक बनेंगे और इसकी वजह से पहाड़ों और मैदानी भागों के मौसम पर काफी असर पड़ेगा। 
 
दिल्ली और एनसीआर में भी इसकी वजह से 10 से 12 अक्टूबर तक बादल छाएंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान भी 35-36 से लुढ़ककर 31-32 पर पहुंचेगा। न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री के आसपास पहुंच जाएगा, जिसके बाद तापमान में कमी आने लगेगी। स्काईमेट के अनुसार अक्टूबर के मध्य तक मौसम दिन के समय भी खुशनुमा बन जाएगा। 

दिल्ली से मॉनसून जाने के बाद भी हवा में नमी बनी हुई है, लेकिन दोपहर के समय गर्मी भी है। अधिकतम तापमान गुरुवार को 35.5 डिग्री रहा जो सामान्य से 2 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान भी 23.3 डिग्री रहा, जो दो डिग्री अधिक है। हवा में नमी का स्तर 38 से 86 पर्सेंट रहा। 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button