डेनमार्क ओपन: साइना और समीर वर्मा क्वार्टर फाइनल में

ओडेन्से (डेनमार्क)
भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने चार साल में पहली बार विश्व रैंंिकग में दूसरे नंबर की जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची को पराजित कर डेनमार्क ओपन के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद भारत के लिये एक और अच्छी खबर रही क्योंकि समीर वर्मा ने संयम बरतते हुए एशियाई खेलों के चैम्पियन जोनाथन क्रिस्टी को हराकर पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में जगह सुनिश्चित की।  नौंवी रैंंिकग के समीर ने इंडोनेशिया के 12वें नंबर के खिलाफ पर 23-21 6-21 22-20 से जीत दर्ज की। ओलंपिक कांस्य पदकधारी साइना रैंंिकग में खिसककर 27वें स्थान पर पहुंच गयी हैं। उन्होंने महज 36 मिनट तक चले प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में दूसरी वरीय यामागुची पर 21-15 21-17 से आसान जीत दर्ज की। अब अठाईस वर्षीय भारतीय का सामना शुक्रवार को क्वार्टरफाइनल में दुनिया की तीसरे नंबर की जापानी खिलाड़ी नोजोमी आकुहारा से होगा। यह साइना की अपने करियर में यामागुची पर दूसरी जीत है। दोनों के बीच मुकाबलों में जापानी खिलाड़ी छह बार फतह हासिल कर चुकी है। 

साइना ने पिछली बार यामागुची को 2014 में चाइना ओपन में हराया था। इसके बाद से जापानी खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी पर दबदबा बनाना शुरू कर दिया था। इस साल भी इससे पहले दोनों के बीच दो भिड़ंत हुई थीं जिसमें यामागुची ने मई में उबेर कप और जून में मलेशिया ओपन में साइना को पराजित किया था। महिला युगल में भी भारत के लिये दिन अच्छा रहा। अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी ने दक्षिण कोरिया की ली हो सी और शिन सेयुंच चान की सातवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी को 18-21 22-20 21-18 से शिकस्त देकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button